मैनपाट महोत्सव 2023 में आयुष ने जमाया रंग

kamrun nisha

मैनपाट महोत्सव 2023 में आयुष ने जमाया रंग

कोरिया के आयुष नामदेव ने मैनपाट महोत्सव में किया अपने गायन का प्रदर्शन

अपर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन सरगुजा ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयुष का किया सम्मान

मैनपाट अंबिकापुर

आपको बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 15 16 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का भव्य आयोजन जिला प्रशासन सरगुजा के द्वारा किया जा रहा है,
जिसमें देश विदेश के नामी कलाकारों के द्वारा मंच पर प्रस्तुति दी जा रही है,
इसी तारतम्य में कोरिया जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आयुष नामदेव ने मैनपाट महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी है और समा बांधा

मैनपाट महोत्सव 2023 के समापन दिवस 16 फरवरी को आयुष नामदेव ने दोपहर 1:30 अपनी प्रस्तुति दी और कोरिया जिले का नाम रोशन किया आयुष नामदेव की प्रस्तुति के बाद जिला प्रशासन सरगुजा के द्वारा आयुष नामदेव को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया

आयुष नामदेव ने अपने गीत के माध्यम से समा बांधा छत्तीसगढ़ी गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की फिर बॉलीवुड गीत अंत में भजन के साथ आयुष नामदेव ने अपने कार्यक्रम का समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.