AICC अधिवेशन: 77 कांग्रेस नेता आज पहुंच रहे रायपुर
रायपुर

AICC अधिवेशन: 77 कांग्रेस नेता आज पहुंच रहे रायपुर
रायपुर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और केसी वेणुगोपाल समेत 77 नेता गुरूवार को यहां पहुंच रहे हैं । एआईसीसी अधिवेशन में शामिल होने नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस के 24 से 26 फरवरी तक होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए नवा रायपुर के मेलास्थल पर 12 से ज्यादा डोम लगभग तैयार कर लिए गए हैं। हर डोम एयरकंडीशंड रहेंगी और इनकी कूलिंग क्षमता 350-350 एसी के बराबर है। इसके लिए एसी की पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं। अधिवेशन के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है।

जिस डोम में सारे वीआईपी रहेंगे, उसमें बड़ा मंच बनाया गया है। यह थीम बेस्ड है। मंच के आसपास ही 170 से ज्यादा एसी रहेंगे। भोजन डोम, बैठक डोम, मीडिया गैलरी सहित सभी डोम एयरकंडीशंड होंगे। अधिवेशन में शामिल होने वाले लगभग 15 हजार सदस्य और ड्यूटी में लगे 5 हजार लोगों के लिए रोजाना वहीं भोजन बनेगा। रोज एक टाइम में रोटियां ही एक लाख बनेंगी। क्विंटलों चावल, दालें और सब्जियां बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.