प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विधायक अंबिका सिंह देव के कार्यालय का हुआ घेराव पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा
kamrun nisha


पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े कृष्ण बिहारी जयसवाल शैलेश शिवहरे देवेंद्र तिवारी नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे शिल्पा गुप्ता रजनीश गुप्ता पीयूष अवधिया बसंतराय भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता रहे शामिल
प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर विधायक अंबिका सिंह देव के कार्यालय का हुआ घेराव

मोर आवास मोर अधिकार के विधायक कार्यालय घेराव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा


एंकर: कोरिया जिला के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने आम सभा का आयोजन करते हुए बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक अंबिका सिंह देव के कार्यालय का घेराव किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे हालांकि उनके कार्यालय तक इस खराब प्रदर्शन को पुलिस अमले ने नहीं जाने दिया

विओ: आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आम व्यक्तियों को आवास की सुविधा केंद्र सरकार के द्वारा मुहैया कराई जा रही है जिसको लेकर राज्य सरकार ढीला रवैया अपनाते हुए इस केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना को सफल नहीं होने दे रही है

इस प्रकार का आरोप भारतीय जनता पार्टी पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी विधानसभा स्तर पर विधायक निवास एवं कार्यालयों का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रही है।

इसी क्रम में कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा की विधायक अंबिका सिंह देव के कार्यालय का घेराव करते हुए हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महिला पहुंचे जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के साथ पूर्व श्रम मंत्री भैया लाल राजवाड़े भी मौजूद रहे
रामसेवक पैकरा
पूर्व गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

