बैठक संपन्न, 9 अगस्त को महारैली निकाली जाएगी – शरणसिंह।
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर ,,बैठक संपन्न, 9 अगस्त को महारैली निकाली जाएगी – शरणसिंह
बैकुंठपुर::9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैकुंठपुर के रेस्ट हाउस में आज दिनांक 7 अगस्त 2022 को कार्यक्रम आयोजक समिति एवं कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जिला स्तर पर 9 अगस्त 2022 को मानस भवन बैकुंठपुर में विश्व आदिवासी दिवस को महा पर्व के रूप में मनाया जाएगा। उक्त दिवस को प्रकृति की पूजा अर्चना के बाद महारैली निकाली जाएगी, जो रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर से समय 10:00 बजे प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए सभा स्थल मानस भवन तक पहुँचेगी तथा सभा के रूप में परिवर्तित होकर कार्यक्रम सायं 7:00 बजे तक चलेगी।शरण सिंह द्वारा बताया कि जिला स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में माननीय गुलाब कमरो विधायक भरतपुर-सोनहत एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण,माननीया श्रीमति अंबिका सिंह देव विधायक बैकुंठपुर एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, माननीय डॉ विनय जायसवाल विधायक मनेन्द्रगढ़ एवं संचालक सी जी एम एस सी , माननीया श्रीमती चंपा देवी पावले पूर्व विधायक,माननीया श्रीमती रेणुका सिंह जिला पंचायत कोरिया एवं माननीया सौभाग्यवती सिंह अध्यक्ष जनपद पंचायत बैकुंठपुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।ए. पन्ना एवं विश्वास भगत द्वारा बताया कि सभा मे आदिवासियों के हितों जैसे आरक्षण,पांचवी अनुसूचित,पेशा कानून,वन अधिकार पट्टा, संवैधानिक अधिकार,आदिवासियों की सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक स्थिति एवं नारियों की वर्तमान स्थिति आदि विषयों पर वक्ताओं के द्वारा जानकारी दी जावेगी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। आयोजित कार्यक्रमों में जिले के सभी विकास खंडों से आदिवासी समाज के सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्षों,सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों जनप्रतिनिधियों,सगा जनों एवं सर्व अम्बेडकर विचार मंच के सदस्यों को परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आग्रह किया गया है। अतः अनुरोध है कि आप विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2022 को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।उक्त बैठक में रविन्द्र सिंह, अमोल सिंह, संतोष सिंह, सुरेश एक्का, ज्ञान साय भगत, प्रभुदान बखला, प्रेमसुन्दर सिंह,चंद्रिका पैकरा,ओमप्रकाश, कमलेश एक्का,आशोकलाल कुर्रे, संजय कुर्रे, राजेन्द्र पावले,संजय भगत, विमला सोनवानी,आदि उपस्थित रहे।

