Tuesday, October 20, 2026
Latest:
newछत्तीसगढ़

भगवा हिंदू रक्षक दल (बीएचआरडी फाउंडेशन)ने किया विवाह के लिए आर्थिक सहयोग

भगवा हिंदू रक्षक दल (बीएचआरडी फाउंडेशन)ने किया विवाह के लिए आर्थिक सहयोग

एमसीबी: बी एच आर डी फाउंडेशन यानी भगवा हिंदू रक्षक दल की राष्ट्रीय संयोजक भारती सिंह संगठन के विस्तार में जहां एक तरफ धार्मिक क्षेत्र में सनातन धर्म को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए हिंदुत्व की अलख को जगा रही हैं इसी क्रम में हिंदू समाज की गरीब बहन बेटियों के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहयोग भी देने का सराहनीय कार्य कर रही हैं आपको बता दें कि भगवा हिंदू रक्षक दल जोकि बी एच आर डी फाउंडेशन के नाम से सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए अपना एक अलग स्थान बनाने के लिए पूरी तरह से खड़ा है ऐसे में भगवा हिंदू रक्षक दल के जांबाज साथी राजेश यादव सैंडी अजय पांडे ज्योति सिंह विवेक चंद्र प्रताप मनोज जैसे अनेक साथी संगठन को विस्तार देने के लिए संकल्पित और प्रतिबद्ध है ऐसे में संगठन का यह सराहनीय कार्य सनातन धर्म को जोड़ने के साथ-साथ मानवता की भी मिसाल पैदा कर रहा है भारती सिंह ने बताया कि बीएचआरडी फाउंडेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश में भगवा हिंदू रक्षक दल के नाम से प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी टीम गठित करने जा रही है और सनातन धर्म से संबंधित महिलाओं और पुरुषों को इस संगठन के माध्यम से एकजुट किया जाएगा साथ ही सभी आधार में क्यों सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे