डॉ राकेश शर्मा ने रामायण मंडली के लोगों को अयोध्या धाम और मां वैष्णो देवी धाम का तीर्थ कराने का लिया बड़ा निर्णय.
kamrun nisha

27 रामायण मंडली के प्रमुख लोग जाएंगे अयोध्या धाम दर्शन को
हर माह मां वैष्णो देवी धाम दर्शन को जाएगी रामायण मंडली की टीम
डॉ राकेश शर्मा ने रामायण मंडली के लोगों को अयोध्या धाम और मां वैष्णो देवी धाम का तीर्थ कराने का लिया बड़ा निर्णय
मार्च माह में निकलेगा पहला जत्था
बैकुंठपुर कोरिया
हिंदू धर्म में तीर्थ का अत्यंत महत्व है कहा जाता है अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य राम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है पूरे देश विदेश से लोग निर्माणाधीन मंदिर का दर्शन करने के लिए आ रहे हैं इसी तारतम्य में रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुए डॉ राकेश शर्मा ने रामायण को गाने वाले ग्रामीण लोगों की आस्था और तन्मयता को देखते हुए यह निर्णय लिया कि जो प्रभु श्रीराम की बातों का गुणगान इतने भाव के साथ करते हैं उन्हें प्रभु श्री राम का जो भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है उसे देखना चाहिए साथ ही मां वैष्णो देवी का भी दर्शन इन राम भक्तों को करना चाहिए इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और डॉक्टर शर्मा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ राकेश शर्मा ने यह निर्णय लिया कि प्रति माह वे अपनी निजी खर्चे से 27 मंडली के 27 लोगों को अयोध्या धाम का तीर्थ यात्रा करवाएंगे
अयोध्या धाम की यात्रा पर निकलेंगे रामायण मंडली के भक्त
डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि चेर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुए थे वहां रामायण का गायन देखते हुए उनके मन में यह ख्याल आया कि इन राम भक्तों को प्रभु श्री राम के भव्य राम मंदिर का दर्शन करना चाहिए इसी तारतम्य में उन्होंने फैसला लिया कि 27 मंडली के 27 लोगों को अयोध्या धाम का तीर्थ कराया जाएगा
प्रति माह 10 लोगो की टीम जाएगी माँ वैष्णो देवी धाम दर्शन को
डॉ राकेश शर्मा ने बताया कि प्रति माह रामायण मंडली के ही 10 लोगों की टीम मां वैष्णो देवी धाम दर्शन को जाएगी उनकी यात्रा का सारा खर्च हमारे निजी व्यय से किया जाएगा साथ ही टीम के साथ हमारी टीम के भी एक-दो सदस्य मौजूद होंगे जो उनकी सारी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराएंगे
निवेदन
डॉ राकेश शर्मा
जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया

