स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2023 24 का आगाज़ कल से

kamrun nisha.

स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2023 24 का आगाज़ कल से

शिव मंदिर प्रांगण प्रेमाबाग में होगा तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट

डॉ राकेश शर्मा फैन क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बैकुंठपुर कोरिया

कल से तीन दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रेमाबाग शिव मंदिर प्रांगण में होने जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के कई जिलों से खिलाड़ियों की टीम पहुंचेगी कार्यक्रम का आयोजन डॉ राकेश शर्मा फैन क्लब बैकुंठपुर द्वारा किया जा रहा है स्वर्गीय चंद्रशेखर शर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2023 24 में प्रथम पुरस्कार 15555 द्वितीय पुरस्कार 9999 तृतीय पुरस्कार 5555 रुपए चमचमाती ट्रॉफी एवं कई आकर्षक उपहार भी खिलाड़ियों को दिए जाएंगे आपको बता दें कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट तीन दिवस तक चलेगा इसका शुभारंभ 16 मई 2023 को किया जाएगा और समापन 18 मई 2023 को किया जाएगा कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध जन विशिष्ट अतिथि सहित नगरवासी सम्मिलित होंगे,

Leave a Reply

Your email address will not be published.