Wednesday, October 21, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

ओपी चौधरी के कोरिया आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप ने सैकडो कार्यकर्ता के साथ किया भव्य स्वागत बैकुंठपुर

kamrun nisha.

ओपी चौधरी के कोरिया आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

ओपी चौधरी के कोरिया आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हितेश प्रताप ने सैकडो कार्यकर्ता के साथ किया भव्य स्वागत बैकुंठपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ,पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी का कोरिया जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी,युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल स्वयं रेलवे स्टेशन में उनका स्वागत किये साथ में मुख्य रूप से ,भाजयुमो जिलाअध्यक्ष हितेश प्रताप सिंह रहे उपस्थित।
ओपी चौधरी बैकुंठपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आए हैं। उन्हें शहर की एक शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित करियर मार्गदर्शन, परामर्श एवं मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान कार्यक्रम में बतौर अतिथि सामिल होना है। यह आयोजन वेलोसिटी एजुकेशन द्वारा कोरिया सर्व विकास समिति के सहयोग से कराया जा रहा है।
इस आयोजन के बाद चौधरी लगभग 3 बजे भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर जशपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।