भाजपा नेता संजय अग्रवाल को ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार द्वारा ₹3200 का मुआवजा राशि बनाया गया है जो कि बहुत कम है हमारे घर का समूल नष्ट हो गया है ऐसे में 3200 रुपए अत्यधिक कम

कमरुन निशा

आज प्राकृतिक आपदा का ग्राम बरपारा तमजीरा, चौपन, आमापारा सतीपारा का दौरा श्रीराम सेना प्रमुख एवं भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने किया उनके साथ अतुल शुक्ला कमलेश गुप्ता छोटू एवं सरपंच वीजेंद्र पैकरा मौजूद रहे। ज्यादातर प्रभावित ग्राम वासियों के घरों का शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है रहने के लिए घर का कोई भी कोना सुरक्षित नहीं बचा है घर के छप्पर, सीट, खपड़ैल सब कुछ टूट गए हैं यहां तक की स्टील की सीट भी सुरक्षित नहीं बची है।

प्राकृतिक आपदा शनिवार को शाम लगभग 5:00 बजे कहर बनकर ग्राम वासियों पर टूट पड़ी जहां लगभग 1 किलो से भी ज्यादा वजन के ओले आसमान से गिरे जो कि मवेशी एवं फसलों के साथ-साथ घरों को भी तहस-नहस कर दिया आज ग्रामों के दौरे के दौरान भाजपा नेता संजय अग्रवाल को ग्रामीणों ने बताया कि तहसीलदार द्वारा ₹3200 का मुआवजा राशि बनाया गया है जो कि बहुत कम है हमारे घर का समूल नष्ट हो गया है ऐसे में 3200 रुपए अत्यधिक कम है घटना ग्राम में कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी पूरे अमले के साथ राजस्व विभाग पहुँचा उनसे

संजय अग्रवाल ने आग्रह किया कि ग्रामीणों में रोष है और ₹3200 की मुआवजा राशि लेने को कोई तैयार नहीं है उस पर कलेक्टर ने तत्काल तहसीलदार को क्षति के अनुसार मुआवज़ा राशि प्रदान करने हेतु निर्देशित किया। पूरे गांव में बिजली की आपूर्ति बंद है कई घरों के लोगों को स्कूल पंचायत भवन एवं आंगनवाड़ी में रहने की व्यवस्था सरपंच के द्वारा कराई गई है बरपारा निवासी पिता संत कुमार पिता तेजी लाल राजकुमार पिता चांसु राम, चौपन निवासी मुन्नी बाई पति राम अवतार का शतप्रतिशत नुकसान हुआ है

भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने शासन से तत्काल और उचित मुआवजा राशि ग्रामीणों को देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.