को़टा में फंसे छात्र-छात्राएं व अभिभावक बस की जानकारी के लिए परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क



कोरिया अप्रैल 2020/ कलेक्टर ने बताया है कि कोटा में फंसे छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बस की जानकारी के लिए परिवहन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 8959088986 पर संपर्क कर सकते हैं। सरगुजा संभाग के अंतर्गत कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर एवं सरगुजा जिले के राजस्थान के को़टा में फंसे छात्र-छात्राओं एवं परिजनों की वापसी के लिए कोटा प्रशासन द्वारा बसों की संख्या, पिकअप पॉइंट्स एवं रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी दी गई है। कोटा में 3 पिकअप पॉइंट्स बनाये गये हैं जिनमें कंट्री इन, सत्यार्थ एवं कुनहाड़ी शामिल है। कल 26 अप्रैल को शाम 4.30 बजे तक पिकअप पॉइंट पर पहुंचना होगा जहां से बस छत्तीसगढ़ वापसी के लिए रवाना होंगी। सरगुजा संभाग के अंतर्गत कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर एवं सरगुजा जिले के छात्र-छात्राओं एवं परिजनों के लिए कंट्री इन में 7 बसें, सत्यार्थ में 7 बसें एवं कुनहाड़ी में 10 बसें अलॉट की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.