कलेक्टर लंगेह ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का लिया जायजा अधिकारियों को दिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

kamrun nisha


कोरिया /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने आज विधानसभा क्षेत्र बैकुण्ठपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
कलेक्टर ने कटकोना मतदान केन्द्र 46,47,48, बरदिया मतदान केन्द्र 49 तथा सोरगा मतदान केन्द्र 61,63,64 का आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री लंगेह ने एसईसीएल से स्थान्तरित एवं मृत्यु हुए कर्मियों के नामों की सूची एसईसीएल प्रबंधन से प्राप्त कर मतदाता सूची से विलोपित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश करते हुए कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था की जाए। मतदान केन्द्रों में पीने की पानी, सुलभ शौचालय, बिजली तथा दिव्यांग, बुजुर्ग एवं बीमार मतदाताओं के लिए व्हील चेयर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिक्षक श्री त्रिलोक बंसल, अपर कलेक्टर श्रीमती नंदनी साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार श्रीमती चांदनी कंवर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.