सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई भावभीनी विदाई

kamrun nisha

कोरिया / कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 31 अगस्त 2023 को सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले कर्मचारियों को पेंशन आदेश एवं शाल श्रीफल देकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। एक दिन सभी को निर्धारित तिथि अनुसार सेवानिवृत्त होना होता है। कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी द्वारा किए नवाचार जिसमें की सेवानिवृत्त-कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तिथि को ही पेंशन आदेश प्रदान किया जा रहा है, सेवानिवृत्त कर्मचारियों में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर के अंतर्गत पदस्थ प्रधान पाठक कैलाश प्रसाद दुबे, प्रधान पाठक राजरूप यादव एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोनहत के अंतर्गत पदस्थ प्रधान पाठक सत्यनारायण प्रसाद साहू शामिल थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला कोषालय अधिकारी पदमाकर सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.