कोरिया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का किया कफ़न दफन.

kamrun nisha

कोरिया पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का किया कफ़न दफन

दिनांक 18.9.23 को थाना बैकुंठपुर पुलिस को सूचना मिली की मोहन पिता दीनदयाल नाम का एक व्यक्ति जो की मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन में पैसे मांग कर अपना जीवन गुजर बसर किया करता था वह दिनांक 10.9.2023 को अपने स्वयं के रिक्शे से गिर जाने के कारण घायल हो गया। शरीर से विकलांग उक्त व्यक्ति का मनेंद्रगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा था जिसे इलाज दौरान जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया था। उक्त व्यक्ति की इलाज दौरान मृत्यु हो गई जिसके बारे में रेलवे पुलिस मनेंद्रगढ़ से पूछताछ करने पर बताया गया कि उक्त व्यक्ति का कोई परिजन नहीं था एवं स्टेशन पर रहकर ही पैसे मांग कर गुजर बसर किया करता था। कोई परिजन न होने की सूचना पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया श्री त्रिलोक बंसल को दी गई। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा तत्काल थाना प्रभारी बैकुंठपुर को निर्देशित किया गया की अगर व्यक्ति का कोई परिजन नहीं है तो विधि अनुरूप मृतक के कफन दफन की कार्यवाही की जाए। उक्त आदेश के परिपालन में आज दिनांक 19.9.2023 को तहसीलदार बैकुंठपुर को सूचना देकर नगर पालिका कोरिया के सहयोग से मृतक के कफन दफन की कार्रवाई की गई। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग की महिला प्रधान आरक्षक सुनीता इक्का, आरक्षक सुभाष मरकाम एवं नगरपालिका के बेचन, कैलाश और उनके साथियों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.