स्वास्थ्य मंत्री के बंगले में शार्ट सर्किट से लगी आग

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। ओवर हीटिंग के कारण सिंहदेव के बंगले के केबल्स में आग लग गई। तत्काल मेन स्विच को ऑफ करके आग को फैलने से रोक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बिजली और पुलिस प्रशासन के लोग बंगले पहुंच गए। इस दौरान फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
बता दें कि जिस वक्त केबल में शार्ट सर्किट से आग लगा उस वक्त मंत्री सिंहदेव बंगले में ही थे। बंगले में आग लगने की खबर को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। उन्होंने खुद के सुरक्षित होने और कुशल क्षेम पूछने वालों के प्रति आभार जताया।
