सिंचाई योजनाओं के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें- मुख्यमंत्री

कमरुन निशा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में सिंचाई क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव एवं जीर्णोंद्धार पर विशेष रूप से ध्यान दिए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने नहर लाईनिंग एवं सिंचाई परियोजनाओं के मिट्टी के काम को वृहद पैमाने पर मनरेगा से कराने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री ने राज्य की प्रमुख नदियों विशेषकर खारून, हसदेव, षिवनाथ, अरपा, मनियारी का सीमांकन कराए जाने के साथ इन नदियों में उपयुक्त स्थलों पर जल संग्रहण संरचनाएं बनानेे तथा नदियों के दोनों किनारों पर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देष दिए।
मुख्यमंत्री ने खारून नदी में बने स्टापडेम एवं एनीकट के रखरखाव एवं मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से कराने के निर्देष दिए। मुख्यमंत्री भूपेष बघेल बुधवार को यहां अपने निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग के कामकाज की गहन समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, जल संसाधन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत, उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय सौम्या चैरसिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.