Uncategorized

डाॅ. उर्मिला सिंह ने डिप्टी रेंजर हीरालाल सेन को खडगँवा रेंज प्रभार से हटाने के लिऐ लिखा पत्र।

कोरिया जिला से कमरून निशा की रिपोर्ट


राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उर्मिला सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,वनमंत्री मोहम्मद अकबर,मुख्य सचिव,प्रमुख वन सचिव को पत्र लिखकर डिप्टी रेंजर हीरालाल सेन को तत्काल रेंज प्रभारी खडगँवा के पद से हटाने की माँग की है साथ ही यह भी लिखा है की कोरिया जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है ऐसे मे ऐसी ऊँची पहुँच से प्रभार देना कहाँ तक उचित है वो भी दूसरे वनमण्डल के डिप्टी रेंजर को ये वही डिप्टी रेंजर है जिन्होंने मनेन्द्रगढ मे रेंजर की नियुक्ति हो जाने के बाद भी उन्हे कई माह तक प्रभार नही दिया था।अब वह रेंज का प्रभार तो इनके हाथ से चला गया ऐसे मे अपनी पहुँच से बन गऐ फिर से रेजं प्रभारी क्या ऐसे ही डिप्टी रेंजर इस योग्य है? जब उक्त रेंज का प्रभार रेंजर के पास था तो उसे हटाकर एक डिप्टी रेंजर को प्रभार देना कहाँ तक उचित है क्या बैकुन्ठपुर वन मण्डल मे एक भी डिप्टी रेंजर इस प्रभार के लायक नही था या वरिष्ठ नही है जिस प्रभार को एक डी एफ ओ द्वारा दिया जा सकता है उसका आदेश पी सी सी एफ कार्यालय से जारी होना क्या उचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *