हमारे द्वारा लगातार प्रयाश के बाद प्रशासन ने बिल्डर के खिलाफ की कार्यवाही। कोरिया नागरिक एकता मंच

कमरून निशा

कोरिया। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में शादी घर पर प्रशासन की कार्रवाई के बाद बिल्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग और तानाशाही बताया। वहीं बिल्डर के खिलाफ बीते 4 साल से मोर्चा खोले नागरिक एकता मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया कि बिल्डर के शादी घर पर जो कार्रवाई हुई है वो हमारी शिकायत पर हुई है। बिल्डर इसे राजनीतिक रंग देकर अपने को भाजपा नेता बता फायदा उठाने की तैयारी कर रहे है। जबकि वो अभी उनके और मामलों का जल्द खुलासा करेंगे।
गुरुवार को नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट अविनाश गांधी, पार्षद विजय सिंह ठाकुर, पार्षद आशीष यादव, पार्षद सुनीता पड़वार के साथ प्रवीर भट्टाचार्य ने बिल्डर पर हुई कार्रवाई को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि जो कार्रवाई हुई है वो हमारी शिकायत पर हुई है, अदला बदली की भूमि पर जब बातें सामने आई तो हम लोगो ने भाजपा सरकार के समय ही शिकायत की, इस मंच का गठन माननीय कुमार साहब के कहने पर हुआ था।
हमारे साथ शहर के कई गणमान्य नागरिकों के साथ तत्कालीन केबिनेट मंत्री राजवाड़े भी साथ थे, हम सब पार्षद मंत्री जी के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिले और जमीन में हो रहे घोटाले की जानकारी दी, धरना प्रदर्शन किया। सरकार बदली हम लोगो ने वर्तमान सरकार को इसकी शिकायत की, जिसके बाद भाजपा सरकार ने जो काम अधूरा छोड़ा था उसे कांग्रेस सरकार पूरा करने में जुटी हुई है। नागरिक एकता मंच की लड़ाई एकदम राजनीतिक लड़ाई नही है ये लड़ाई सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से हथियाने को लेकर शुरू हुई और आगे भी जारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस ने बताया कि नवम्बर माह में परिषद की बैठक में भाजपा कांग्रेस दोनों दल के पार्षदों ने एक मत होकर बिल्डर के एमएलए नगर कॉलोनी को दस्तावेजों के आधार पर अवैध करार दे दिया गया, जिसके बाद कार्रवाई और जुर्माने की राशि को लेकर नगर पालिका ने कई नोटिस उनको दिये, परंतु उन्होंने कोई जवाब नही दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री जायसवाल ने बताया कि जब पूरी परिषद में एमएलए नगर कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया तो मामले को लेकर बिल्डर हाई कोर्ट गए, जहां उनकी याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने मामले में नगर पालिका को कार्रवाई का अधिकार बताया। अब इस मामले में माननीय कोर्ट ने जो स्टे दिया है उसका हम सम्मान करते है, वहां 24 अगस्त को दोनो पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट अपना फैसला देगा।
मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि जब परिषद ने बिल्डर के कॉलोनी के खिलाफ प्रस्ताव पास कर दिया, तो इसकी जानकारी हम लोगो ने एसडीएम, तहसीलदार और रजिस्टार को दी, बावजूद इसके हम लोगो को जानकारी मिली है कि प्रतिबंध के बाद 27 रजिस्ट्री हो चुकी है। नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बिल्डर कार्रवाई को राजनीतिक रंग देने में जुट गए है। ऐसा करके खुद के ऊपर हो रही कार्रवाई को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे है, उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ सबसे ज्यादा एफआईआर भाजपा के शासन में दर्ज हुई जबकि कांग्रेस के शासन में मात्र एक या दो एफआईआर दर्ज की गई है। अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा भाजपा नेता बने बिल्डर को भाजपा ने ही निष्काषित कर दिया था, बाद ये कैसे भाजपा में आये ये नही पता। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा में होते तो प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके घर मे नही भाजपा कार्यालय में होती, जो विज्ञप्ति भाजपा जिला अध्यक्ष की आई है उसमें तो उनका जिक्र ही नही है। साफ है कि अपने समर्थन में स्थानीय भाजपा को एकत्रित करने की मुहिम सीधे ऊपर से चला रहे है।
आईटीआई एक्टिविस्ट अविनाश गांधी ने अपने साथ लाये बैग भरकर दस्तावेजो को दिखाया, उन्होंने कहा कि इस मामले में पुख्ता दस्तावेज के बाद ही कार्रवाई संभव हो पाई है। अभी और भी मामलों का जल्दी खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.