जुर्म

सुरक्षा बल ने एक महिला नक्सली को किया ढेर

कमरून निशा
रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर में सड़क निर्माण में लगे सुरक्षा बल के जवानों की मुठभेड़ नक्सलियों से हुई है। बुधवार को हुई इस मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सलियों का एक शव बरामद करने का दावा किया है. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में नक्सली को मारा गया है। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने मुठभेड़ के बाद शव बरामद होने की पुष्टि की है। मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 2 जवान भी घायल हुए हैं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा ह

नारायणपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करियामेटा और बोदली के बीच सड़क निर्माण चल रहा है, सडक निर्माण की सुरक्षा के लिए रोड ओपनिंग पार्टी निकली हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, इसके बाद जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। लगभग आधे घन्टे तक दोनों ओर से फायरिंग की गई। मुठभेड़ रूकने के बाद एक महिला का शव बरामद किया गया है, पुलिस का दावा है कि मृतक महिला नक्सली थी। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक एसएलआर और एक 12 बोर की रायफल बरामद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *