बैकुण्ठपुर विधानसभा निर्वाचन में 8 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला अंतिम दिन किसी ने नहीं ली नाम वापसी प्रत्याशियों को हुआ चुनाव चिन्ह आवंटित बैकुण्ठपुर के मतदाता 17 को करेंगे भाग्य का फैसला
kamrun nisha.

कोरिया 02 नवम्बर 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन की सरगर्मी, गुलाबी ठंड में बढ़ी हुई है। निर्वाचन कार्य मे जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों के नहाने व भोजन का समय अन्य दिनों के अपेक्षा बदल चुका है।
विधानसभा बैकुंठपुर निर्वाचन में नामांकन पत्र जमा करने के पश्चात नाम वापसी की आज 2 नवम्बर को अंतिम तिथि थी। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार अब आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।
भारतीय जनता पार्टी से श्री भइया लाल राजवाड़े, कांग्रेस से श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से श्री मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी से श्री सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री संजय सिंह कमरो तथा निर्दलीय प्रत्याशी श्री बृजमोहन साहू है।
बता दें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल है, वहीं छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र राज्यस्तरीय मान्यता दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) है और अन्य गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल है। आज इन प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दी गई।
भारतीय जनता पार्टी को कमल , कांग्रेस को हाथ,आम आदमी पार्टी को झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी को बांसुरी, समाजवादी को साइकिल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी तथा निर्दलीय प्रत्याशी को एयर कंडीशनर चिन्ह प्रदान की गई है।
बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में महज 14 दिन बचे हैं। 17 नवम्बर को सुबह 8 बजे से सभी 306 मतदान केन्द्रों में विधानसभा के दो लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा।
निर्वाचन के चलते आबकारी ने अब तक 40 जगहों पर मारा छापा
19 प्रकरण में 18 गिरफ्तार’
छापेमारी में 100 लीटर अवैध महुआ मदिरा पकड़ाया.

कोरिया /आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिप्रेक्ष्य में कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न दलों के माध्यम अवस्थित होटल तथा ढाबों में अवैध मदिरा व अन्य मादक द्रव्यों के सेवन, विक्रय, चौर्यनयन, संग्रहण इत्यादि जैसी कोई गतिविधि न हो, इस हेतु लगातार आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
बैकुण्ठपुर थाना के अंतर्गत खाटपानी नाला के पास लावारिस अवस्था में 15 हजार रुपए की 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 14 हजार रुपए 200 किग्रा महुआ लहान की जब्ती की गई।
आदर्श आचार संहिता के दौरान अब तक जिले में 40 जगहों में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई है तथा 19 प्रकरणों पर 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इस दौरान लगभग 260 लीटर मदिरा तथा 200 किलोग्राम महुआ लाहन की जब्ती की गई है। बरामद सामग्रियों की कीमत करीब 31 हजार रुपये है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि लगातार इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी की जाएगी।

