Friday, November 6, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

मतदान दलों की वापसी शुरू. सीईओ ने बुके देकर किया अभिनन्दन.

kamrun nisha.

विधानसभा निर्वाचन 2023

मतदान दलों की वापसी शुरू

कलेक्टर श्री लंगेह ने पीठ थपथपा कर दी बधाई

सीईओ ने बुके देकर किया अभिनन्दन

कोरिया, 17 नवम्बर 2023। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए जिस शिद्दत के साथ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह जुटे हुए थे वह यादगार बना।

आज मतदान पश्चात मतदान अधिकारियों की वापसी हुई तो कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मतदान दलों से जुड़े कर्मियों के पीठ थपथपाई और उनके कार्यों की प्रशंसा की।

बता दें बैकुंठपुर के रामानुज स्कूल में मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है। जिसके तहत सोनहत विकासखण्ड के छिंगुरा मतदान दल सबसे पहले वापस हुए हैं। इस मतदान केंद्र में 94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मतदान दलों को पुष्प गुच्छ से अभिनन्दन किया औऱ उनके हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोगों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी थीं, जिसे आप लोगों ने बखूबी किया।

मतदान दलों की वापसी होना शुरू हो गया है। रामानुज मिनी ग्राउंड बैकुंठपुर में कलेक्टर, एसपी श्री त्रिलोक बंसल व अन्य अधिकारी उपस्थित होकर मतदान दलों के वापसी का इंतजार कर रहे हैं।