निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह हुए सेवानिवृत्तअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने दी भावभीनी विदाई.

kamrun nisha

निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह हुए सेवानिवृत्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने दी भावभीनी विदाई

जिला पुलिस बल कोरिया छत्तीसगढ़ के निरीक्षक शिव प्रसाद सिंह का दिनांक 30 नवंबर 2023 को अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवा निर्मित हो रहे हैं, इस हेतु आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के चेम्बर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया श्रीमती मोनिका ठाकुर द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दिया गया। इस उपलक्ष्य में जिले के उप पुलिस अधीक्षक राजेश साहू, नेलशन कुजूर, रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद, उप निरीक्षक-अ विकास नामदेव समेत यातायात थाने से किशुन भगत, महेश मिश्रा व अन्य स्टाफ एवं जिले के अनेक अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.