पूज्य स्वामी जी के द्वारा इस सफल आयोजन को संपन्न कराए जाने हेतु श्री शैलेश शिवहरे की बहुत बहुत प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया।

योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज जी के प्रमुख शिष्य व पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रमुख तथा मुख्य केंद्रीय प्रभारी पूज्य स्वामी डॉक्टर परमार्थ देव जी महाराज द्वारा संभागीय योग शिविर का आयोजन देवरहा बाबा मंदिर परिसर प्रेमाबाग बैकुंठपुर में किया गया। जिसमें आचार्य नरेंद्र देव योग आयोग के पूर्व श्री संजय जयसवाल जी राज्य भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी डॉ मनोज प्राणीग्रही जी, किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी श्री गणेश तिवारी जी के अतिरिक्त महिला पतंजलि समितियो के राज्य एवं जिला पदाधिकारी एवं स्थानीय भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी द्वारा इंटीग्रेटेड योग एवं विभिन्न आसन एवं विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास करते हुए वर्तमान समय में योग एवं आयुर्वेद की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
इस योग शिविर में इस योग शिविर में 500 से अधिक महिला एवं पुरुष बच्चों तथा वरिष्ठ जनों द्वारा योग प्राणायाम का लाभ प्राप्त किया गया।
इसके बाद माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा निर्देश पूजा स्थलों का स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए मंदिरों की साफ सफाई कार्य संपन्न किया गया।
द्वितीय सत्र में पूज्य स्वामी जी द्वारा संभाग के सभी जिलों तहसीलों के पतंजलि के सभी संगठनों के पदाधिकारी सहित भाजपा जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल प्रमुखों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख को सहित व्यापार संघ, पूर्व सैनिक संगठनों, मजदूर संगठनों एवं विशिष्ट जनों के मध्य योग के अध्यात्म एवं राष्ट्र प्रेम विशेष चर्चा करते हुए नगर में नियमित योग कक्षाएं संचालित कराए जाने का संकल्प लिया गया इस कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार श्री शैलेश शिवहरे एवं देवराहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष व समिति के सदस्यों द्वारा कराया गया।
पूज्य स्वामी जी द्वारा इस सफल आयोजन को संपन्न कराए जाने हेतु श्री शैलेश शिवहरे की बहुत बहुत प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास कोरिया के जिला संयोजक पंडित अनिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत पारगीर, अध्यक्ष प्रवीण सिंह, अरुण जैन, अमिताभ गुप्ता, घनश्याम साहू सुभाष साहू, मुसाफिर सिंह, समिति के संरक्षक आशीष शुक्ला, बसंत राय, दीपक साहू, समीर जयसवाल, अभय दुबे शहीद नगर के सभी वरिष्ठ जनों का सराहनीय योगदान रहा।

