Monday, October 19, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

kamrun nisha.

जिला शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

मनेंद्रगढ़// आज कलेक्टर डी.राहुल वेकंट के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरबसपुर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बरबसपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागपुर एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) मनेन्द्रगढ़ का आकस्मिक एवं औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त शिक्षक विद्यालय में पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से उनकी कक्षा में जाकर विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन प्रदाय किया गया, साथ ही शिक्षकों द्वारा पढ़ाया हुआ याद रखने व उत्तर लिखने की तकनीक बताई गयी एवं आगामी 29 जनवरी को होने वाली परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्र एवं छात्राओं को अपनी सहभागिता हेतु निर्देशित किया गया है।