अभिभाजित कोरिया का भविष्य होगा उज्ज्वल,, सरोज पांडेय का कोरिया में कल होगा आतिशी स्वागत – कृष्ण बिहारी जायसवाल.
kamrun nisha.

अभिभाजित कोरिया का भविष्य होगा उज्ज्वल,, सरोज पांडेय का कोरिया में कल होगा आतिशी स्वागत – कृष्ण बिहारी जायसवाल
कोरिया बैकुंठपुर – कल यानी की चार मार्च को कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय और धर्मलाल कौशिक जिनका कल कोरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।जिसको लेकर कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ राज्य की 04 वी सीट जहां से भाजपा की ओर से कोरबा लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर राज्य की आयरन लेडी की शख्शियत से नवाजी जाने वाली महिला माननीय सरोज पांडेय जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर कोरिया में पहला कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन कोरिया भाजपा कार्यालय में आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है जिसमे आगामी अपने क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधित्व की ईश्वर से कामना करते हुए प्रत्याशी की जीत के लिए कामना किया है और इसी संबंध में भाजपा कोरिया की कृष्ण बिहारी बिग्रेड अपने मेहमान के स्वागत को आतुर है। और नियुक्त प्रत्याशी के भव्य स्वागत की तैयारी हर एक कार्यकर्ता कर चुका है। जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी ने बताया की साल 2018 में सरोज पांडेय को राज्यसभा सांसद चुना गया था। सरोज पांडे ने कांग्रेस के प्रत्याशी लेखराम साहू को हराकर जीत दर्ज की थी। सरोज पांडेय 22 जून 1968 को जनछत्तीसगढ़ के भिलाई में श्यामजी पांडे और गुलाब देवी पांडे के घर जन्मीं। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण कीं। पहली बार साल 2000 और 2005 में दूसरी बार दुर्ग की मेयर बनीं। साल 2008 में पहली बार वैशाली नगर से विधायक चुनी गईं। इसके बाद बीजेपी ने साल 2009 के लोकसभा चुनाव में दुर्ग संसदीय सीट से जीत हासिल की। 2013 में, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया और मार्च 2018 में उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया।

