दो दसको से चुममाक क़ी तरह जमे हुए है एसडीओ मिश्रा
भ्रष्टाचार और मनमानी वन विभाग में करते रहेंगे एसडीओ मिश्रा
दो दसको से चुममाक। क़ी तरह जमे हुए है एसडीओ मिश्रा
कोरिया
बैकुंठपुर: जिला कोरिया के अंतर्गत आने वाले बैकुंठपुर वन मंडल मे एक अधिकारी है जिनका तबादला पिछले 20 साल मे नहीं हुआ है सेटिंग करने मे माहिर है चुममाक क़ी तरह जमे हुए है सारे नियमों को ताक पर रख कर पिछले दो दशक से एक ही स्थान पर पदस्थ है
जबकि हर साल प्रमोशन जरूर मिलता है. अब इसे लेकर लोगों में चर्चाएं भी होती है और कहा जाता है कि, वन विभाग में एक ही बात प्रसिद्ध है साहब की विभाग में खूब चलती है. उनसे पूछे बिना पूरा वन विभाग भी नहीं चलता. वन विभाग बैकुंठपुर के वर्तमान में रेंजर से एसडीओ पद पर पदस्थ हुए अखिलेश मिश्रा जिले में पिछले 20 साल से जमे हुए हैं. फारेस्टर से 10 साल तक रेंजर और अब एसडीओ से नेशनल पार्क के अस्सिटेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है.
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सभी निर्माण कार्यों में भंवर नाम के ठेकेदार से कराया जाता है कार्य लेकिन बस दिखाने के लिए बिल लगता है अपने करीबी का
एसडीओ मिश्रा के वन मंडल कोरिया गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान कोरिया के सभी परी क्षेत्र में और पकड़ वन विभाग के नवीन जिला वन मंडल मनेद्रगढ़ और सूरजपुर जिले में भी पकड़ मजबूत है
वहीं, एसडीओ भले ही कोरिया वन मंडल के हैं. लेकिन इनका प्रभाव रायपुर तक है. यह खुद वन विभाग के बड़े अधिकारी भी कहे जाते हैं और कई बड़े अधिकारी भी साहब से ही जुड़कर रहना पसंद करते हैं. इसके साथ ही उनके ही अनुभवों से कुछ लाभ कमाने की कोशिश करते हैं. कोरिया जिले से लगे सूरजपुर जिले में भी वन विभाग में पर्याप्त हस्तक्षेप है. लोग बताते हैं कि एसडीओ सूरजपुर जिले के ओड़गी क्षेत्र के वन विभाग के कार्यों में खुलकर हस्तक्षेप करते हैं.
वन विभाग के कुबेर के नाम से जाने जाते हैं :-एसडीओ मिश्रा
आयकर विभाग और सतर्कता विभाग भी है मौन:-
अखिलेश मिश्रा शासन के सभी नियमों क़ी धज्जियां उडा चुके है और आर्थिक निगरानी सहित अर्थ अर्जन को लेकर सतर्क रहने वाले विभागों में भी एसडीओ की पकड़ गजब की है. विभाग भी इनके सामने मजबूर हैं.

