Thursday, October 22, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने अमृतधारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ली बैठक। आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां करने के दिये निर्देश

kamrun nisha

कलेक्टर ने अमृतधारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु ली बैठक

आयोजन स्थल पर आवश्यक तैयारियां करने के दिये निर्देश

मनेन्द्रगढ़/ / प्रतिवर्ष मनेन्द्रगढ़ में स्थित अमृतधारा जलप्रपात स्थल महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी दिन यहां अमृतधारा महोत्सव का भी आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिले में एक दिवसीय अमृतधारा महोत्सव का आयोजन किया जाना है।

अमृतधारा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह ने जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। अमृतधारा महोत्सव के आयोजन से जिले की संस्कृति, पर्यटन और खूबसूरती एक साथ देखने को मिलेगी। इस एक दिवसीय आयोजन में कलाकारों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति, खेल और कई नए आकर्षण होंगे। कलेक्टर ने आयोजन के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टाल प्रदर्शनी के रूप लगने है उनकी तैयारी के निर्देश देते हुए पिछले वर्ष की भांति ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अपर कलेक्टर अनिल सिदार, लिंगराज सिदार, एसडीएम प्रवीण भगत, प्रितेश राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा, खाद्य अधिकारी संजय ठाकुर, उमेश कुमार पाण्डेय डीएम नान, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ रघुनाथ राम, नगरीय निकाय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।