वेब कास्टिंग से 153 मतदान केंद्रों पर सीधी नजरकिसी भी तरह की असामान्य गतिविधि पर होगी तुरंत कार्यवाही- श्री लंगेह

kamrun nisha.

वेब कास्टिंग से 153 मतदान केंद्रों पर सीधी नजर

किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि पर होगी तुरंत कार्यवाही- श्री लंगेह

कोरिया 07 मई 2024/ कोरिया जिले में लोकसभा निर्वाचन के तहत सभी 306 मतदान केंद्रों में सुव्यवस्थित तरीके से मतदान निरन्तर जारी है।

इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर प्रशासन सीधी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही कैमरे के माध्यम से भी मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और निर्वाचन आयोग के निर्देशन में इस बार कोरिया जिले के 153 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है और इसकी लगातार रिपोर्ट ली जा रही है।

निगरानी सजग रखने के लिए जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने वेब कास्टिंग मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहाँ कार्यरत टेक्निकल टीम को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्रत्येक केन्द्र की निगरानी रख रहे अधिकारियों से किसी भी असामान्य स्थिति पर तुरंत वहां के पीठासीन अधिकारी को सूचित करने और सेक्टर अधिकारी को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कोरिया के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी और अपर कलेक्टर कोरिया श्री अरुण कुमार मरकाम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.