लोकसभा निर्वाचन 2024मतदान केंद्रों में ओआरएस घोल देने की माकूल व्यवस्था
kamrun nisha

लोकसभा निर्वाचन 2024
मतदान केंद्रों में ओआरएस घोल देने की माकूल व्यवस्था
दिव्यांग, युवा व महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर बेहद उत्साह
कोरिया 7 मई 2024। आज जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों में लोकतंत्र के महापर्व मतदान में शामिल होने के लिए बड़ी सँख्या में मतदाता कतार में लगे हुए हैं।
युवा मतदान केंद्र 119 खाडा व दिव्यांग मतदाता केंद्र 120 जमगहना में मतदाताओं के लिए ओआरएस घोल देने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य कर्मी द्वारा मतदाताओ को घोल बनाकर दे रहे हैं। वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।
बड़ी संख्या में इन मतदान केंद्रों में शिशुवती माताएं कतार में लगी हैं तो बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता भी बड़े उत्साह के साथ मतदान में भाग ले रहे हैं।

