जिले के दूरस्थ मतदान केंद्र घुम्माडाँड़ में मतदान लगातार जारी खुशनुमा मौसम में मतदाता घर से निकल रहे मतदान के लिए

kamrun nisha

जिले के दूरस्थ मतदान केंद्र घुम्माडाँड़ में मतदान लगातार जारी

खुशनुमा मौसम में मतदाता घर से निकल रहे मतदान के लिए

कोरिया, कोरिया जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओ में जबरजस्त उत्साह देखा गया। कई मतदान केंद्रों में बुजुर्ग, दिव्यांग व शिशुवती माताएं वोट देने पहुंची थीं।

कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्र शेराडाँड़ में जहाँ सुबह करीब 9 बजे शत-प्रतिशत मतदान हो गया।

खुशनुमा मौसम होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता, मतदान के लिए घर से निकल रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 44 हजार 109 पुरुष मतदाता, 45 हजार 775 महिला मतदाताओं ने मतदान की है।

इसी तरह से जिले के वनांचल क्षेत्र सोनहत के सभी 78 मतदान केन्द्रों में मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धुम्माडाँड़ मतदान केंद्र 212 में महिला मतदाता 91 व पुरुष मतदाता 98 है, जिनमें 50 से अधिक मतदाताओं ने मतदान कर चुके हैं। ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक लोकसभा निर्वाचन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.