सभी मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था भीषण गर्मी, उमस व बदलते मौसम को देखते हुए मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल, छाँव, कूलर-पंखा, विश्राम कक्ष, स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था

kamrun nisha

सभी मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था
भीषण गर्मी, उमस व बदलते मौसम को देखते हुए मतदाताओं के लिए सभी मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल, छाँव, कूलर-पंखा, विश्राम कक्ष, स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई थी। वहीं बुजुर्गो, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं को मतदान कराने में प्राथमिकता दी जा रही थी।
बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 के अंतर्गत 228 मतदान केन्द्रों में पुरुष मतदाताओं की संख्या 85 हजार 132 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 85 हजार 639 एवं तृतीय लिंग मतदाता 6 है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 70 हजार 777 है। बैकुण्ठपुर विधानसभा के तहत सुबह 9 बजे 12 हजार 218 पुरुष मतदाता तथा महिला मतदाता 12 हजार 538 ने मतदान किये थे। सुबह 11 बजे 29 हजार 168 पुरुष मतदाता तथा 30 हजार 109 महिला मतदाताओं ने मतदान किये थे। दोपहर 1 बजे 44 हजार 109 पुरुष मतदाता तथा 45 हजार 775 महिला मतदाताओं ने मतदान किये थे। दोपहर 3 बजे 55 हजार 595 पुरुष मतदाता तथा 56 हजार 719 महिला मतदाताओं ने मतदान किये थे। शाम 5 बजे तक 65 हजार 715 पुरुष मतदाता तथा 65 हजार 605 महिला मतदाता तथा 3 तृतीय लिंग मतदाताओं ने मतदान में भाग लिए। इस तरह शाम 05 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 76 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए हैं।
(

Leave a Reply

Your email address will not be published.