भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
kamrun nisha
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
बैकुंठपुर कोरिया। पं. जवाहर लाल नेहरू जी की 60वीं पुण्यतिथि (दिन-सोमवार) राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय बैकुंठपुर में 27 मई 2024 को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पं. जवाहरलाल नेहरू जी, ने गांधी जी के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भाग लिया एवं देश को आजादी दिलाई। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पदस्थ होने के बाद लगभग 17 वर्षों से अपने सफल कार्यकाल में उन्होंने देश को मजबूत औद्योगिक ढांचा प्रदान किया, वैज्ञानिक रूप से देश को समृध्द किया, हरितकांति को साकार किया, गुट निरपेक्षता की नीति को देशहित में सफलतापूर्वक लागू किया। विश्व बंधुत्व एवं शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सिध्दान्तों को सुदृढ़ कर भारत को विश्व के नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।
इस कार्यक्रम के दौरान पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पी सी सी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, बिहारी राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, साहिब सिंह काकू,, रामकृष्ण साहू, यूसुफ इराकी, गणेश राजवाड़े, विकाश श्रीवास्तव, धीरज, लवी गुप्ता, सिंह,अखिलेश, हीरालाल साहू, विजय चक्रधारी, संतोष गोयन, रामसाय, मोहन यादव अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

