“चिरमिरी” समेत समूचे कोरिया जिला के लोग जिला प्रशासन का करें सहयोग,कोरोना से बचने WHO के गाइडलाइन्स का करें पालन- अंचल राजवाड़े

कोयलांचल चिरमिरी में पहली बार कोरोना पॉजिटिव का केस मिलने से पूरे कोरिया जिले में हड़कंप मच गया है,भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अंचल किशोर राजवाड़े ने कोरिया जिला के सभी नागरिकों से कोरोना के प्रति पूरी सजगता बरतने का आह्वान किया है साथ ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से चिरमिरीवासियों एवं संदेहास्पद स्थानों से जुड़े हुए लोगों का टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है,जिससे संक्रमण की संभावना कम से कम हो, युवा नेता अंचल राजवाड़े ने चिरमिरी समेत समूचे कोरिया की जनता से पूर्ण सावधानी बरतने का अपील किया है,इस संकट के घड़ी में सभी लोगों से सामंजस्य एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया है,उन्होंने “स्वस्थ कोरिया,सुघर कोरिया” के निर्माण में युवाओं की भूमिका हो,इस दृष्टि से युवाओं से भी इस महामारी से निपटने में आमजनों एवं प्रशासन का सहयोग करने हेतु आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.