कोरिया में सावन उत्सव : श्रीमती जूही विक्रांत सिंह और कुमारी प्रगति बनीं सावन सुंदरी

kamrun nisha.

कोरिया में सावन उत्सव : श्रीमती जूही विक्रांत सिंह और कुमारी प्रगति बनीं सावन सुंदरी

कोरिया बैकुंठपुर के एक होटल में छत्तीसगढ़ ब्यूटी वेलफेयर एसोसिएशन और कोरिया जिले के ब्यूटीशियनों द्वारा आयोजित सावन उत्सव में श्रीमती जूही विक्रांत सिंह ने मिसेज सावन सुंदरी और कुमारी प्रगति ने मिस सावन सुंदरी का खिताब जीता। इस आयोजन में कोरिया सहित सरगुजा, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी के अलावा बिजुरी, कोतमा से लगभग 250 महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष, नगर पालिका चरचा श्रीमती लालमुनी यादव थीं।
कार्यक्रम में नृत्य, गीत, खेलो का आयोजन भी किया गया और सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित सम्मान किया गया।

बता दें कोरिया कलेक्टर की पत्नी श्रीमती डॉ. एकता लंगेह पूर्व में भी कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेकर मिस फेमिना के खिताब भी जीत चुकी है। यह जिले व प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि
मिसेस इंडिया प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए डॉ. लंगेह का चयन हुआ है।

डॉ. एकता लंगेह ने इस अवसर पर कहा नारी शक्ति, मातृशक्ति का होना ही सबसे बड़ी खूबसूरती है। उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि अपने अंदर के रूचि को बाहर लाने की जरूरत है। आज विश्व में सभी ओर महिलाओं ने परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से एक-दूसरे को जानने समझने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर श्रीमती गीता शुक्ला, डॉक्टर प्रीति गुप्ता, श्रीमती अनीता डे, श्रीमती रीना श्रीमती राजेश्वरी उपाध्याय , नीमका सिंह, साधिका बेगम, श्रीमती शिल्पा शर्मा, श्रीमती विवेक सिद्दीकी एवं जिले के ब्यूटीशियनो का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.