Wednesday, October 21, 2026
Latest:
Uncategorized

दर्शनीय स्थल अमृतधारा का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति के द्वारा किया गया निरीक्षण

एमसीबी/ 29 जुलाई 2024/ जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा जिले के पर्यटन स्थलों के रिसॉर्ट्स, होमस्टे, धर्मशाला में अतिथि सत्कार सुविधाओं हेतु व स्वच्छता के सुरक्षित प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग प्रणाली अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया है। इसके अन्तर्गत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल अमृतधारा में स्थित रिसॉर्ट्स, कॉटेज, गेस्ट हाउस, शौचालय, आटो स्टैण्ड एवं सभी स्थानों का जिला स्वच्छता ग्रीन लीफ समिति द्वारा निरीक्षण किया गया तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट पदार्थ, सामुदायिक स्वच्छता आई.ई.सी. (सूचना, शिक्षा व संचार) गतिविधियों का भौतिक निरीक्षण कर रेटिंग की गई। अमृतधारा पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु सुझाव दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग, राजेश जैन जिला समन्वयक स्वच्छता मिशन ग्रामीण, रतनदास मानिकपुरी ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, हीरा सिंह वनरक्षक, प्रभा प्यासी एवं सरपंच व सचिव ग्राम पंचायत लाई आदि उपस्थित थे।