रेणुका सिंह मोरपच्ची स्वंत्रता दिवस समारोह पर दिल्ली में होंगी विशेष अतिथि

kamrun nisha

रेणुका सिंह मोरपच्ची स्वंत्रता दिवस समारोह पर दिल्ली में होंगी विशेष अतिथि
बैकुंठपुर. जिला कोरिया के जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह मोरपच्ची स्वतंत्रता दिवस समारोह पर दिल्ली में विशेष अतिथि रूप में शामिल होंगे। इस आशय के पत्र जारी होने के बाद उन्होंने खुशी जाहिर की है। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह में नई दिल्ली में महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को पति सहित आमंत्रित किया गया है। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने एक पत्र जारी की है जिसमें 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विशेष अतिथि के रूप में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 150 (डेढ़ सौ) महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके पति के साथ आमंत्रित किया गया है इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 7 जिला पंचायत प्रतिनिधियों का नामांकन चाहा गया है उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से प्रवास के संपूर्ण समन्वय के लिए अशोक जयसवाल संकाय सदस्य एसआईआरडी निमोरा रायपुर को नोडल अधिकारी एवं उपसंचालक जिला पंचायत धमतरी अविनाश मेश्राम को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष और एक आदिवासी बेटी को विशेष अतिथि के रूप आमंत्रित करने से जिला एमसीबी और कोरिया में हर्ष व्याप्त है।
रेणुका सिंह ने बताया कि यह तभी संभव हो सका है जब हमारे देश में मोदी जी जैसे देश के प्रधानमंत्री है। उनका दुर्गामी सोच ही आज एक आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया है और आज मुझे भी एक छोटे से जिला के बेटी को विशेष अतिथि के रूप में नामित किया गया है और दिल्ली बुलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.