Tuesday, October 20, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

कार्य में लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधक निलंबित व डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्त

kamrun nisha

कार्य में लापरवाही बरतने वाले समिति प्रबंधक निलंबित व डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्त

कोरिया ।खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में खाद बीज भण्डारण वितरण का अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) बैकुण्ठपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या. पटना पं.क्र.-540 का निरीक्षण किया गया निरीक्षण प्रतिवेदन में कई अनियमितता पाई गई है, जिसके आधार पर कलेक्टर कोरिया के द्वारा समिति प्रबंधक श्री अनूप कुशवाहा को निलंबित करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देश के परिपालन में श्री अनूप कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसी तरह राजेश कुमार साहू डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।