स्वतंत्रता दिवस पर्व में शिक्षक सम्मानित

kamrun nisha.

स्वतंत्रता दिवस पर्व में शिक्षक सम्मानित
बैकुंठपुर:स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 की पावन बेला पर जिला शिक्षा कार्यालय कोरिया में,जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्राचार्यो, संकुल समन्वयकों तथा शिक्षकों का सम्मान करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके तहत कार्यालय परिसर के झंडोत्तोलन पश्चात कुशल शालेय प्रबंधन करने वाले प्राचार्यो,प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शालाओं में परिणाम मूलक सुधार लाने हेतु संकुल शैक्षिक समन्वयकों तथा ऐसे शिक्षक जिन्होंने स्वप्रेरणा से व्यक्तिगत तथा समुदाय सहयोग से स्कूली बच्चों के लिऐ अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करा कर विद्यालय को आकर्षक और हरियाली युक्त बनाया उन प्राचार्यो, संकुल समन्वयकों तथा शिक्षकों को श्री जितेन्द्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया के द्वारा प्रशस्तिपत्र तथा जलपान करा कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक, उपसंचालक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, एमआईएस प्रभारी, सहायक परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.