Sunday, October 18, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

ग्राम सलका में होगा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता 50हजार रु होगा प्रथम

kamrun nisha

ग्राम सलका में होगा स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता 50हजार रु होगा प्रथम
आपको बता दे की भाजयुमो कोरिया जिलाध्यक्ष उप सरपंच सलका हितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की याद में उनके पुण्य कार्यों को नमन करते हुए स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की याद में ट्रूनामेंट उनके ग्राम के बंधु जनों के द्वारा कराया जा रहा है जिसमे सलका,सलबा,भंडार पारा, तीनों पंचायत के सरपंच और वरिष्ठ जानो फुटबाल खिलाडी बंधुओ का पूरा सहयोग रहेगा आज 24 सितंबर को उनके गृह ग्राम पंचायत सलका में फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बैठक रखी गई थी जिसमे की ग्राम के वरिष्ठ जानो के साथ साथ पूर्व फुटबाल खिलाड़ी और वर्तमान के फुटबाल खिलाड़ी सभी उपस्थित रहे यह प्रतियोगिता 6 अक्टूबर से आरंभ होगी यह प्रतियोगिता हाई स्कूल के मैदान में खेली जायेगी हितेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रूनामेंट में मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी का भी आगमन हो सकता है स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी के पुत्र श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का आगमन फाइनल मैच में होना सुनिश्चित हुआ है। इस बैठक में ग्राम पंचायत सलका सरपंच,भंडार पारा सरपंच,सहित पूर्व बीडीसी अनिरुद्ध सिंह चौहान,पूर्व फौजी पूर्व उप सरपंच श्री गणेश बहादुर सिंह, उप,पूर्व सरपंच पिलातुश एक्का,सतेंद्र राजवाड़े, जय चक्र धारी,उप सरपंच दयाल एक्का, शिव शंकर राजवाड़े,अशोक विश्वकर्मा, डॉक्टर अंसारी,हुसैन खान, गुलामनी कुर्रे,प्रीतम एक्का,हरी प्रसाद,अनमोल एक्का, राजवाड़े,मिथलेश यादव,भोलू विश्वकर्मा, प्रवीन,अजय,मोहन आदि उपस्थित रहे।