Sunday, October 25, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़

एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारीअजय कुमार मिश्रा का सघन निरीक्षण

kamrun nisha


एमसीबी/ एमसीबी जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय पिपरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरिया एवं शासकीय हाई स्कूल पिपरिया प्राथमिक विद्यालय कठौतिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कठौतिया एवं प्राथमिक विद्यालय, डोमनापारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमनापारा का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा छात्र-छात्राओं को हिंदी, अंग्रेजी गणित तथा पहाड़ा से संबंधित अनेक सवाल किया साथ ही

शिक्षा गुणवत्ता, साफ-सफाई, समय पर विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान भोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र की जानकारी ली इस अवसर पर डॉ विनोद पांडे प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पिपरिया उपस्थित रहे।