नगर पालिका शिवपुर चर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए अरुण जायसवाल…मां का सपना पूरा हुआ…

स्टेट हेड कमरुन निशा जिला कोरिया

पत्रकार श्री नीरज गुप्ता चरचा

नगर पालिका शिवपुर चर्चा के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किए गए अरुण जायसवाल……

मां का सपना पूरा हुआ….

40 दिन बाद नगर पालिका शिवपुर चर्चा को मिला नया अध्यक्ष….

चरचा कालरी…… महाबली बजरंगबली महाराज के भक्त व समाजसेवी, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद अरुण जायसवाल के लिए मंगलवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया और यह दिन उनके जीवन में अविस्मरणीय हो गया छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा मंगलवार के दिन 1 अक्टूबर को आदेश जारी कर अरुण जायसवाल को नगर पालिका शिवपुर चर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया शासन कि इस घोषणा के साथ ही अरुण जयसवाल जी की स्वर्गीय माता का सपना भी पूरा हुआ दो महीने पूर्व उनकी माता जी ने विजय होने का आशीर्वाद दिया था तब अरुण जायसवाल को नहीं पता था की उनकी स्वर्गीय माताजी ने उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से क्या आशीर्वाद दिया शासन के आदेश की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक में जमकर आतिशबाजी की और खुशी का इजहार किया

नगर पालिका में भाजपा का वर्चस्व …… 23 अगस्त 2024 के पूर्व नगर पालिका शिवपुर चर्चा में अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी का था तो उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का नगर पालिका में कांग्रेस का बोलबाला था ज्यादातर कांग्रेसी पार्षद कांग्रेस पार्टी के थे किंतु नगर पालिका शिवपुर चर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव बुलाए जाने के पश्चात हुई वोटिंग में कांग्रेस समर्थित पालिका अध्यक्ष श्रीमती लाल मुनि यादव के पक्ष में मात्र दो वोट मिले शेष 12 पार्षदों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया इसके पश्चात शान द्वारा आदेश जारी कर अरुण जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस प्रकार नगर पालिका में अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कल 12 पार्षद भाजपा समर्थित हैं इस प्रकार पालिका में अब पूरी तरह भाजपा की सरकार है नगर पालिका शिवपुर चर्चा में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है
अरुण जायसवाल के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का पश्चात उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है मनोनीत अध्यक्ष अरुण जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बैकुंठपुर क्षेत्र के विधायक व नगर पालिका शिवपुर चर्चा के विकास पुरुष भैया लाल राजवाड़े जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सिंह व समस्त शुभचिंतकों स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर पालिका का समुचित विकास करने हेतु मैं प्रतिबद्ध हूं इस हेतु आप सभी का सहयोग अपेक्षित है सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ चर्चा का उत्तरोत्तर विकास किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published.