करोड़ो रुपए का आसामी घूसखोर बाबू के बैंक खातों की जांच में पहुंची एसीबी की टीम
kamrun nisha
करोड़ो रुपए का आसामी घूसखोर बाबू के बैंक खातों की जांच में पहुंची एसीबी की टीम
– जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ जनपद में पदस्थ एक बाबू जो की करीब 2 दशकों से पदस्त है जिसे घूस लेते रंगे हाथों टीम की टीम ने पकड़ा पकड़े गए जनपद पंचायत के बाबू के पास करोड़ों की संपत्ति बताई जा रही वहीं एसीबी की टीम जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में पदस्थ बाबू सत्येंद्र सिंह के खातों को भी खंगाल रहा है साथ ही रिश्तेदारों के भी बैंक खातों पर जांच की बात की जा रही है
वही हैरान कर देने वाली बात यह है कि जनपद पंचायत का एक मामूली बाबू के पास करोड़ों की संपत्ति का पाया जाना आश्चर्य की बात लग रही है सूत्र यह भी बताते हैं कि बाबू जनपद पंचायत से संबंधित ग्राम पंचायत के निर्माण संबंधित जितने भी कार्य होते थे उसमें इसका एक मोटा कमीशन भी बना रहता था बिना कमीशन के किसी भी ग्राम पंचायत में कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो पता सूत्र यह भी बताते हैं कि अपने अधीनस्थ उच्च अधिकारियों को भी मैनेज करके रखता था साथ ही 50 हजार का वेतन पाने वाला जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ का लेखापाल बाबू इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बना लिया जिसकी जांच भी चल रही है करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना बाबू अब एसीबी के जांच के हर पहलू को परत दर परत खोली जा रही है
: एमसीबी जिले के जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में रिश्वत खोर बाबू सतेंद्र सिन्हा के खिलाफ जांच करने आज फिर एसीबी की नौ सदस्यी टीम मनेन्द्रगढ़ पहुँची । ग्रामीण बैंक व एक्सिस बैंक में की गई जांच जिसमे सबसे पहले ग्रामीण बैंक से लॉकर की जांच कर दस्तावेज व कैस के बारे में पूछताछ की गई लगभग डेढ़ घण्टे की जांच के बाद एसीबी की टीम पहुँची एक्सिस बैंक जहा सतेंद्र सिन्हा के साले के खाते के बारे में पूछताछ की गई उसके बाद नौ सदस्यी दल वहाँ से वापस निकल गया । इस बारे में एसीबी टीम के डीएसपी प्रमोद कुमार खेस के द्वारा बताया गया कि सतेंद्र कुमार सिन्हा के खिलाफ अनुपादित सम्पत्ति के तहत केस दर्ज हुआ है उसी के बारे में हम लोग जांच करने आये थे छत्तीशगढ़ ग्रामीण बैंक व एक्सिस बैंक में उनके व उनके परिवार के जो भी खातेदार थे और लॉकर था उसकी सर्च कार्यवाही की है चल अचल संपत्ति का जो दस्तावेज है उसकी हमने मांग उप पंजीयक से की है अभी जांच जारी है ।उनके परिजनों के लॉकर से अभी कुछ मिला नही है निजी व सामान्य जानकारी है सोने चांदी कम मात्रा में और दस्तावेज अभी नही मिला । प्रकरण में जैसे जैसे निर्देश मिलते जायेंगे वैसे वैसे जांच की जाएगी । सम्पत्ति तो काफी मात्रा में मिली है 10 से 12 मकान यहा पाया गया है जिसका वेलुवेशन पीडब्लूडी से करायेंगे । उसका जो भी वेल्यू आयेगा उसका मूल्यांकन किया जायेगा । अभी 10 करोड़ की सम्पत्ति सामने आई है आगे और जांच चलेगी उसमे और इजाफा हो सकता है । ईओडब्लू और एसीबी एक ही है विंग अलग अलग है लेकिन जांच एसीबी के द्वारा ही कि जा रही है मामला भी दर्ज हो गया है । ग्रामीण बैंक में सतेंद्र सिन्हा का लॉकर था जिसमे 1 लाख था जिसको 18 तारीख को हम लोग आए थे तब ही कार्यवाही किये थे वही एक्सिस बैंक में सतेंद्र कुमार सिन्हा के साले का लॉकर था जिसमे 10 हजार रुपये था इस लिए कोई कार्यवाही नही की गई है
बाइट – प्रमोद कुमार खेस (डीएसपी ) एसीबी , अम्बिकापुर

