कोरियाछत्तीसगढ़

अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन श्रमवीर स्टेडियम में…एसईसीएल की 13 क्षेत्र की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन……

स्टेट हेड कमरून निशा

वरिष्ठ पत्रकार नीरज गुप्ता जिला कोरिया चर्चा ,अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता का भव्य आयोजन श्रमवीर स्टेडियम में……

एसईसीएल की 13 क्षेत्र की टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन……

चरचा कालरी…… देश की ऊर्जा आपूर्ति में विशेष योगदान देने वाले कोल इंडिया की अनुसानसिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल द्वारा दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता 2024 का भव्य आयोजन बी .एन. झा मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र के मार्गदर्शन में चरचा कालरी के श्रम वीर स्टेडियम परिसर में संपन्न हुआ प्रतियोगिता के पहले दिन शुभारंभ अवसर पर जी.पी. शर्मा महाप्रबंधक सुरक्षा एवं बचाव बिलासपुर, एम .के .बिश्नोई महाप्रबंधक बचाव बिलासपुर बी.एन .झा मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र के द्वारा चर्चा माइन माइन ओ के कटघोरी परिसर में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया इसके साथ ही मार्च पास्ट और ड्रिल का कार्यक्रम संपन्न हुआ


प्रतियोगिता के दूसरे दिन एसईसीएल के 12 क्षेत्र से आई हुई खान सुरक्षा टीम व एसईसीएल की एकमात्र महिला खान सुरक्षा टीम के द्वारा आपदा अथवा विषम परिस्थितियों में खान सुरक्षा हेतु किए जाने वाले उपाय से संबंधित जीवंत एवं बेहद रोमांचक प्रदर्शन किया एसईसीएल की एकमात्र महिला टीम में तीन महिला कर्मचारी बैकुंठपुर क्षेत्र में कार्यरत हैं जो अपने आप में उपलब्धि है कार्यक्रम में उपस्थित आम नागरिक भी खदान के अंदर विषम परिस्थितियों में कार्य के दौरान होने वाली गंभीर समस्याओं से रूबरू अवगत हुए और उन्हें लगा कि वाकई में खान के अंदर काम करना बेहद दुष्कर एवं कठिन काम है अंतर छेत्री खान बचाव प्रतियोगिता में प्रदर्शन कर रही हुई टीमों ने अभिनव के दौरान दर्शित किया कि कम ऊंचाई होने के बावजूद भारी भरकम सुरक्षा उपकरण लेकर अंदर कैसे जाते हैं ,आग लगने , और बाढ़ की स्थिति में कैसे नियंत्रित किया जाता है

दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों को कैसे तत्काल प्राथमिक चिकित्सा दी जाती है और चिकित्सा देते हुए उसे खान से बाहर लाकर इलाज हेतु चिकित्सालय भेजा जाता है
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एस . एन . कापरी निदेशक तकनीकी बिलासपुर एन .फ्रैंकलिन .जयकुमार निर्देशक बचाव एसईसीएल बिलासपुर बीरची दास निदेशक कार्मिक ,सुनील कुमार निदेशक वित्त ,हिमांशु जैन मुख्य सतर्कता अधिकारी ,बी.एन .झा मुख्य महाप्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ इस दौरान जितेंद्र कुमार क्षेत्र प्रबंधक चर्चा, डॉ संजय सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा , आर .आर .आर . शुक्ला क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक बैकुंठपुर क्षेत्र ,विकास शंकर ओझा उपकार्मिक प्रबंधक ,हरेंद्र तिवारी उपकार्मिक प्रबंधक चर्चा सहित एसईसीएल के समस्त खान सुरक्षा निदेशक, उपनिदेशक, संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्य ,कोल इंडिया लिमिटेड सेफ्टी बोर्ड सदस्य ,समस्त कंपनी कल्याण समिति सदस्य ,कंपनी सुरक्षा समिति सदस्य, चर्चा क्षेत्र के श्रमिक संगठन प्रतिनिधि महेश यादव, प्रवीण डेहरिया ,महेश दास ,सुशील शर्मा , इंटक यूनियन एटक यूनियन ,एचएमएस सीटु, बीएमएस यूनियन के स्थानीय पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित एसईसीएल के सभी क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक सहित काफी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे बैकुंठपुर क्षेत्र के सुरक्षा विभाग व चर्चा थाना प्रभारी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में बेहतर ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए …..एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के द्वारा अंतर छेत्री क्षेत्रीय खान बचाव प्रतियोगिता का बेहद भव्य आयोजन किया गया था जिसमें लाखों रुपए खर्च किए गए किंतु इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए जबकि स्थानीय विधायक व नगर पालिका शिवपुर चर्चा के प्रथम नागरिक अरुण जायसवाल अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी चर्चा में उपस्थित थे नगर पालिका शिवपुर चर्चा क्षेत्र में हो रहे इतने बड़े आयोजन में इस अनुपस्थिति को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *