छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ, सरभौका में किसानों का भव्य स्वागत

kamrun nisha.

जिला कोरिया छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का शुभारंभ, सरभौका में किसानों का भव्य स्वागत

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित सरभौका, में 14 नवंबर 2024 को धान खरीदी सत्र की शुरुआत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ की गई। सरभौका समिति में आयोजित विशेष समारोह में किसानों का मिष्ठान खिलाकर गमछा वस्त्र और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किसानों का आभार व्यक्त करते हुए खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित करने का भरोसा दिलाया।

समारोह में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, सरभौका के सरपंच युवक सिंह, शिवचरण साहू और सुरेंद्र पटेल ने उपस्थिति दर्ज कराई। किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए, जन प्रतिनिधियों ने धान खरीदी केंद्र पर शासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

धान खरीदी प्रभारी प्रभाकर सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। नोडल कृषि विस्तार अधिकारी सीमा दोहरे ने सभी कृषक से अनुरोध किया है कीअपना स्वयं का धान बेचे और किसी भी बिचौलिए फड़ियों को अपना ऋण पुस्तिका ना दें और ना अपने खाता में धान बेचने के लिए सहमति प्रदान करें उन्होंने कहा, “धान खरीदी के इस सत्र में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए केंद्रों में सुविधाएँ मुहैया कराई गई हैं।”

धान खरीदी केंद्रों पर किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए सभी समितियों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। किसान भी इस पहल से संतुष्ट नजर आए और शासन तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

जन प्रतिनिधियों ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी, ताकि इस खरीदी सत्र में वे अपनी उपज को बेहतर तरीके से समिति में बेच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.