Wednesday, October 28, 2026
Latest:
कोरियाछत्तीसगढ़

बेमौसम बारिश की आशंका के मद्देनजर धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं करें: कलेक्टर अपील: किसान अपना धान पूरी तरह सुखाकर और अच्छी तरह से पैक कर लेकर आएं

kamrun nisha

बेमौसम बारिश की आशंका के मद्देनजर धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं करें: कलेक्टर

अपील: किसान अपना धान पूरी तरह सुखाकर और अच्छी तरह से पैक कर लेकर आएं

कोरिया दिसंबर 2024/। जिले में बेमौसम बारिश की संभावना को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी प्रबंधकों और नोडल अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसानों के धान को बारिश से सुरक्षित रखने के लिए पॉलिथीन शीट्स और तिरपाल जैसी सामग्री का पर्याप्त इंतजाम किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि बारिश के दौरान किसानों के धान भीगने से नुकसान हो सकता है, जिसे रोकने के लिए जरूरी है कि खरीदी केंद्रों पर पहले से तैयारी हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित निरीक्षण करें और सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखें। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना धान पूरी तरह सुखाकर और अच्छी तरह से पैक कर केंद्रों पर लेकर आएं।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा, “किसानों की मेहनत की फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। यह प्रशासन की प्राथमिकता है कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी हो।” धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और बेमौसम बारिश की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।