जिले में उपार्जन केन्द्रवार 20 मई से 22 मई तक लंबित टोकन से की जायेगी धान खरीदी, पंजीकृत टोकन में कुल 182 कृषकों का नाम दर्ज, कुल 7721.6 क्विंटल की होगी खरीदी

कमरुन निशा
कोरिया 20 मई 2020/ राज्य सरकार के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन किये जाने के संबंध में जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज यहां बताया कि जिले में उपार्जन केन्द्रवार दिनांक 20.05.2020 से 22.05.2020 तक किसानों से धान खरीदी की जायेगी। जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्रवार पंजीकृत टोकन की सूची में कुल 182 कृषकों का नाम दर्ज है, जिनसे कुल 7721.6 क्विंटल खरीदी किया जाना है।
जिले में विकासखंड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत जामपारा, गिरजापुर, पटना एवं सरभोंका समिति के द्वारा 30 किसानों को खरीदी हेतु पंजीकृत टोकन जारी किया गया है जिनसे 1003.60 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। यहां जामपारा समिति में 07 पंजीकृत टोकन के माध्यम से 298.8 क्विंटल, गिरजापुर में 13 पंजीकृत टोकन से 437.2 क्विंटल, पटना में 01 पंजीकृत टोकन से 12 क्विंटल एवं सरभोंका में 09 पंजीकृत टोकन के माध्यम से 255.6 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत केल्हारी, चैनपुर एवं घुटरा समिति में पंजीकृत टोकन की कुल संख्या 46 है, जिनसे 2230 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। यहां केल्हारी समिति में 22 पंजीकृत टोकन के माध्यम से 1139.4 क्विंटल, चैनपुर में 01 टोकन से 28 क्विंटल, एवं घुटरा समिति में 23 पंजीकृत टोकन के माध्यम से 1062.6 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी।
इसी तरह विकासखंड खड़गवां में पोंडी समिति के माध्यम से 07 किसानों को खरीदी हेतु पंजीकृत किया गया है जिनसे 286 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। विकासखंड भरतपुर के अंतर्गत कोटाडोल, गड़वार(कंजिया), जनकपुर एवं माड़ीसरई समिति के द्वारा 99 किसानों को खरीदी हेतु पंजीकृत टोकन जारी किया गया है जिनसे 4202 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी। यहां कोटाडोल समिति के माध्यम से 36 पंजीकृत टोकन के माध्यम से 1173 क्विंटल, गड़वार(कंजिया) से 43 पंजीकृत टोकन से 2048 क्विंटल, जनकपुर समिति से 05 पंजीकृत टोकन से 175 क्विंटल एवं माड़ीसरई समिति के द्वारा 15 किसानों को खरीदी हेतु पंजीकृत टोकन जारी किया गया है जिनसे 806 क्विंटल धान की खरीदी की जायेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published.