कोरियाछत्तीसगढ़

थाना चर्चा पुलिस द्वारा नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

kamrun nisha

थाना चर्चा पुलिस द्वारा नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बैकुंठपुर, दिनांक 19-12-2024: पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश साहू के निर्देशन में थाना चर्चा पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैकुंठपुर रोड रेलवे स्टेशन के सामने विजय कुमार सोनी पिता दुर्गा प्रसाद(उम्र 32 वर्ष, निवासी मनेद्रगढ़) निवासी रेलवे फाटक, तथा संजय कुमार रत्नाकर (पिता ढीले राम, उम्र 32 वर्ष, निवासी कटकोना) मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 15 DK 9049) पर सवार होकर नशीली इंजेक्शन बेचने की फिराक में थे।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना चर्चा से एक विशेष टीम का गठन कर विधिवत छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 25 नगनशीले इंजेक्शन (विप्रो नोरफीन इंजेक्शन, प्रत्येक 2 ml) और 25 नग एविल इंजेक्शन (प्रत्येक 10 ml) बरामद किए गए।

आरोपियों का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(C) के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 287/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय, बैकुंठपुर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कार्यवाही में इनकी रही विशेष भूमिका:

उप निरीक्षक प्रमोद पांडे

सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण राजवाड़े

प्रधान आरक्षक सत्येंद्र तिवारी

आरक्षक वेद प्रकाश, राजेश रगड़ा, बलराम केवट, विजय सिंह, विकास सिंह

साकेत प्रकाश मरकाम सैनिक सतीश सिंह जूपेंद्र कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *