जेल में बंदियों ने दिखाई कला और देशभक्ति सुशासन के एक साल पर विशेष आयोजन
kamrun nisha
जेल में बंदियों ने दिखाई कला और देशभक्ति आकर्षक रंगोली से मनमोहा
आकर्षक रंगोली से मनमोहा
सुशासन के एक साल पर विशेष आयोजन
कोरिया, दिसंबर 2024

जिला जेल बैकुंठपुर में आज ‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बंदियों ने अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रदर्शित करते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और आकर्षक रंगोली बनाई।
कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत गीत गाकर माहौल को प्रेरणादायक बना दिया। उनके द्वारा बनाई गई रंगोली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही दीप प्रज्वलन कर सुशासन और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना था। जेल प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजन से बंदियों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलती है।
इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, जेल शिक्षक, और अन्य जेल कर्मियों ने भी भाग लिया। उन्होंने बंदियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बंदियों के जीवन में नई ऊर्जा और सृजनशीलता लाने का कार्य करते हैं।

