ओबीसी आरक्षण समाप्ति पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, भाजपा सरकार पर निशाना
kamrun nisha
ओबीसी आरक्षण समाप्ति पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, भाजपा सरकार पर निशाना
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में आज त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में ओबीसी आरक्षण समाप्ति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण प्रावधानों में दुर्भावनापूर्ण संशोधन करके ओबीसी वर्ग को उनके राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। नेताओं ने यह भी कहा कि मैदानी क्षेत्रों और अनुसूचित जिलों में ओबीसी आबादी होने के बावजूद उनके प्रतिनिधित्व को खत्म कर दिया गया है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण को बहाल करने, संशोधित प्रावधानों को रद्द करने और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। भाजपा सरकार का यह कदम आरक्षण विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
इस दौरान पर जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह देव, पूर्व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, बिहारी राजवाड़े, चंद्रप्रकाश राजवाड़े, गणेश राजवाड़े, भूपेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह, शारदा दुबे, विकाश श्रीवास्तव, , पीर मोहम्मद चिंटू, सुरेंद्र तिवारी, रामाधार टोप्पो, रवि राजवाड़े, , लक्ष्मी सिंह, अन्नपूर्णा सिंह, , ललिता सिंह, आशीष यादव, रियाजउद्दीन, रामायण सिंह, विक्रांत सिंह, सुमन दुबे, मोनू मांझी, अंकित गुप्ता, दीपक गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अरशद इराकी, हीरालाल साहू, संतोष कुमार गोयन, सुनील गुप्ता, धीरज शिवहरे, मनीष सिंह, अमित पांडे रामकुमार यादव, विजय चक्रधारी, राहुल सोनमन एवं अन्य कांग्रेसजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

