भाजपा सरकार और ईडी की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर किया पुतला दहन।
kamrun nisha.

भाजपा सरकार और ईडी की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर किया पुतला दहन
बैकुंठपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत कोरिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया।
शनिवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह ईडी और केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, महामंत्री बृजवासी तिवारी, भूपेंद्र यादव, , विकाश श्रीवास्तव धीरज सिंह सुजीत सोनी सौरभ सिंह, सागर शर्मा, लवी गुप्ता, शशि मांझी, धीरज शिवहरे, विजय चक्रधारी, संजय खलखो, रामसाय सोरी, संतोष गोयन एवं अन्य कांग्रेसजन भारी संख्या में मौजूद रहे।

