स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त
kamrun nisha

जिला कोरिया बैकुंठपुर। जिला पंचायत सदस्य गीता राजवाड़े के द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत बुढ़ार में ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर प्रोत्साहन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य आस्ति अग्रसेन तिर्की ,सरपंच सोन कुंवर भगत और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हमारे मार्गदर्शक कामतानाथ तिवारी ,जिला कार्यसमिति सदस्य अहिल्या दीदी, अजय देवांगन ,चंद्रिका राजवाड़े ,राकेश राजवाड़े, अनुरोध , अमृतलाल राजवाड़े एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गीता राजवाड़े ने बताया कि अंतिम मुकाबला ग्राम पंचायत बुढार एवं गंगोटी तथा जूनियर टीम में ग्राम पंचायत बुढार और जामपानी के बीच हुआ जिसमे क्रमशः गंगोटी और बुढार विजयी हुए।

